BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2026, 1:50 pm
KHABAR : निजी स्कूलों की मनमानी पर उठे सवाल, एनसीईआरटी पुस्तकों से लेकर सीएम राइज भवन तक, पालक संघ ने उठाईं कई अहम मांगें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पालक संघ जिला इकाई, नीमच ने शुक्रवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जिले के निजी विद्यालयों में पाठ्यपुस्तकों, यूनिफॉर्म एवं शिक्षा व्यवस्था से संबंधित कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष एवं बिंदुवार जांच कराने तथा लंबे समय से लंबित सीएम राइज स्कूल भवन का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग की।

ज्ञापन में संघ ने कहा कि जिले के निजी शिक्षण संस्थानों एवं निजी पुस्तक विक्रेताओं को लेकर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इसकी जांच की जाए कि विद्यालयों में शासन एवं बोर्ड द्वारा निर्धारित एनसीईआरटी एवं एससीईआरटी की पुस्तकों का ही उपयोग किया जा रहा है या नहीं। साथ ही अतिरिक्त पुस्तकों को किसकी अनुमति से पढ़ाया जा रहा है तथा प्रतिवर्ष पुस्तकों एवं प्रकाशकों में परिवर्तन किस आधार पर किया जाता है, इसकी भी जांच हो।

पालक संघ ने बच्चों के बस्तों के वजन की शासन की गाइडलाइन के अनुरूप जांच कराने तथा यह सुनिश्चित करने की मांग की कि किसी भी निजी विद्यालय द्वारा पालकों को किसी निर्धारित दुकान से ही पुस्तकें, यूनिफॉर्म अथवा अन्य सामग्री खरीदने के लिए बाध्य न किया जाए।

ज्ञापन में करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत सीएम राइज सांदीपनि विद्यालय भवन के निर्माण कार्य का मुद्दा भी उठाया गया। संघ ने बताया कि शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 परिसर में भवन का लेआउट तैयार होने के बावजूद निर्माण कार्य अब तक प्रारंभ नहीं हुआ है। उन्होंने 31 जुलाई 2026 से पूर्व निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त भवन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके।

पालक संघ ने ज्ञापन में उठाए गए सभी बिंदुओं की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा उसकी जानकारी संघ को उपलब्ध कराने की मांग की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जगदीश शर्मा, सचिव श्रवण शर्मा, आशा सांभर, श्वेता शर्मा सहित पालक संघ एवं महिला विंग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE