चित्तौड़गढ़। निकटवर्ती ग्राम आवंलहेड़ा में शुक्रवार को तेजादशमी पर लोक देवता तेजाजी महाराज का महोत्सव बडी धूमधाम से मनाया जायेगा। महोत्सव की शुरूआत ग्राम के तालाब की पाल पर स्थित भगवान तेजाजी के मंदिर पर भगवान की सेवा आराधना से होगी। तेजाजी महाराज की प्रतिमा की स्नान, शृंगार के बाद आरती होगी। गवरी नृत्य का आयोजन होगा जिसमें कलाकार भगवान तेजाजी के जीवन पहलुंओं पर अपने नृत्य के माध्यम से प्रकाश डालेंगे। शाम को तेजाजी की ध्वजा (तेजाजी की झंडी) के साथ गाजे बाजे से शोभायात्रा निकलेगी जिसमें आस पास के क्षेत्रों से भी कई श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे। गांव के रवि कुमार राव ने बताया कि मंदिर पुजारी (भोपाजी) कालू डीडवानियां, बोथलाल डीडवानिया, लखमीचन्द मजावरिया, देवीलाल जाजपुरा आदि द्वारा भगवान की विशेष सेवा की जाएगी।