देवास। 17वीं विश्व सॉफ्टटेनिस चौंपियनशिप इंचियोन (दक्षिण कोरिया) में पिछले दिनों आयोजित हुई। चौंपियनशिप में देवास के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जय मीणा और आध्या तिवारी ने भारतीय टीम का नेतृत्व करते हुए सॉफ्टटेनिस प्रतियोगिता में इतिहास रचते हुए चीनी खिलाड़ियों को सेमीफाइनल मैच में मिक्स डबल में खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीते।
जब खिलाड़ी देवास पहुंचे तो सभी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। मेडल लाने पर परिवार जन ओर साथियों में खुशी की लहर थी। इस चौंपियनशिप में मप्र के 4 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इनके साथ विश्वा मित्र अवॉर्डी सुदेश मांगते, गौरव कदम, प्रीति पंवार राष्ट्रीय स्तर के कोच रूप में मौजूद खिलाड़ियों के साथ मौजूद रहे।
कोच सुदेश सांगते ने कहा कि, हम मैच में 4-0 से अप चल रहे थे, एक गलती से चाइना की टीम ने बढ़त बढ़ाई थी। हालांकि, आखरी तक हमारी सांस गेम में अटकी थी। यह मेडल लाने में सभी की सफलता है। खिलाड़ियों ने बहुत मेहनत की है। आज इंडिया के खिलाड़ी जय मीणा को लोग नाम से जानने लगे है। यह देश के लिए भी बड़ी उपलब्धि है।
खिलाड़ी जय मीणा ने कहा की, कोरिया, जापान, चाइना जैसी टीम को डोमिनेट करके भारत के लिए मैडल दिलाया है। यह हमारे लिए उपलब्धि है। गुरु और हमारे साथियों का इसमें सहयोग रहा है। उन सभी को धन्यवाद है। सांसद महेंद्र सोलंकी ने 11 हजार राशि देने की घोषणा की। वहीं देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने 11 हजार सभी 4 खिलाड़ियों को स्वेच्छा अनुदान राशि देने की घोषणा की है।