बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में अवैध कॉलोनियो का मकड़जाल फेला हुआ है जिसे लेकर मुख्यमंत्री सहित जिला प्रशासन को लगातार शिकायते की जा रही है।
पत्रकारों द्वारा भी अवैध कॉलोनियो के सम्बंध में खबरे प्रकाशित कर गरीब असहाय लोगो की आवाज़ बनकर उन्हें जिला प्रशासन से न्याय दिलाने की कोशिश की जा रही है।
जिससे बौखला कर शहर के अवैध कॉलोनाइजर पत्रकारो पर झूठे प्रकरण बनाकर उन्हें फसाने की साज़िश कर रहे है। इसी तरह की एक झूटी शिकायत दिनांक 11/09/24 को पत्रकार नौशाद नूर के विरुद्ध कॉलोनाइजर अब्दुल तारिक़ द्वारा की गई है उक्त शिकायत में कॉलोनाइजर अब्दुल तारिक़ ने अपने करीब के खास लोगो को गवाह बनाकर पत्रकार पर पैसे मांगने के झूठे आरोप लगाए है जोकि पूरी तरह से झूटी शिकायत होकर निराधार है।
पत्रकार नौशाद नूर के खि़लाफ़ हुई झूटी शिकायत को लेकर शहर के पत्रकारों में आक्रोश है जिसे लेकर बड़ी संख्या में पत्रकारों ने बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार से मुलाकात कर झूटी शिकायत को नस्तीबद्ध कर, झूटी शिकायत करने वाले कॉलोनाइजर अब्दुल तारीक पर सख़्त कार्रवाई करने की मांग की है।