सागर। मध्य प्रदेश के जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर के बाद अब चौथा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव सागर में होने जा रहा है। 27 सितंबर को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसकी तैयारियां शुरू हो गई है। कार्यक्रम में देश के 2500 से अधिक व्यपारियों की आने की संभावना है।
जानकारी के मुताबिक, अभी तक एक हजार निवेशक ने रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. केबिनेट मंत्री गोविंद राजपूत ने बताया कि पीटीसी मैदान में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल होंगे और कई व्यावसायिक इकाइयों की आधारशिला रखेंगे। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में खनन, फूड प्रोसेसिंग, बूडन और पेट्रो केमिकल से संबंधित नए निवेश आने की संभावना जताई जा रही है।
इधर, कार्यक्रम के आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही है. अलग-अलग टीमें आयोजन को लेकर बनाई गई हैं। उद्योगपतियों के लिए अपना काम शुरू करने के लिए जमीन समेत अन्य अनुमतियों को लेकर भी काम किया जा रहा है। देश के साथ ही कार्यक्रम में लोकल के उद्योगपति शामिल होंगे।