मनासा। नीमच, मन्दसौर में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए कई बस मालिकों ने खटारा बसों को परमिट पर चला रखी है। इस सिलसिले में मनासा एसडीएम पवन बारिया, तहसीलदार बीके मकवाना, एसडीओपी विमलेश उईके को जानकारी से अवगत कराया गया।
इस मनासा एसडीएम पवन बारिया ने आरटीओ गामड़ साहब से बसों की फिटनेस की जांच कर कार्रवाई करने के लिए कहा गया। इस पर आरटीओ नन्दलाल गामड़ ने दोपहर 03 बजे से नीमच-मनासा व मनासा-मन्दसौर रोड़ पर बरडिया के पास बसों की फिटनेस व ओवर लोड सवारी पर बसों के चालान बनाए गए, जिससे आजाद बस, जय माला , रेहमत बस, लाला बस, लाला बस- 2, पायल ट्रैवेल सहित कई बसों के चालान बनाए गए। कुछ बसों की फिटनेस संबंधी शिकायतों पर आरटीओ के व्दारा कारवाई गुरुवार को भी हो सकती है। आरटीओ के मन्दसौर रोड़ पर बरडिया के पास खड़े रहने से कई बसें नारायणगढ़, पिपल्या स्टेशन के वहां खड़ी हो गई। खटारा बसों के चलने से बारिश के मौसम में बसों के पलटने का खतरा बना रहता है। एक माह में दो तीन बसें पलटी खा गई थी। आरटीओ नन्दलाल गामड़ को कई बार प्रेस क्लब व्दारा समाचार पत्रों के माध्यम से अवगत भी कराया गया था। आज बुधवार को गिरते पानी में आरटीओ ने बसों की फिटनेस जांच भी की व ओवर लोड सवारी पर चालान बनाए गए।