भोपाल। 25 से अधिक इलाकों में शुक्रवार को 1.30 से 5 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई बंद रखी जाएगी। ऐसे में लोग जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि, कोई परेशानी न हो।
शुक्रवार को जिन इलाकों में मेंटेनेंस के चलते सप्लाई बंद रहेंगी, उनमें ईदगाह हिल्स, ललिता नगर, मक्सी, रापड़िया, बर्रई, आकृति ईको सिटी, जज कॉलोनी जैसे कई बड़े रहवासी इलाके भी शामिल हैं।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक लव-कुश अपॉर्टमेंट, जज कॉलोनी, अमलतास कॉलोनी, ईदगाह हिल्स, कटियार मार्केट, समृद्धि परिसर, ललिता नगर, अंकित परिसर, राजहर्ष कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्र। सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बर्रई, कस्तूरी विहार, बागली, पॉम विष्ठा कॉलोनी, मक्सी, रापड़िया, आकृति ईको सिटी एवं आसपास। सुबह 11 से दोपहर 12.30 बजे तक क्रिस्टल, आस्था विहार, सौम्या पार्क लैंड, रीगल टॉउन एवं आसपास के इलाके।