खरगोन। ओंकारेश्वर बांध के गेट खुलने के कारण नर्मदा नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। कसरावद के नावडटोडी ग्राम में नर्मदा नदी का जल बहुत तेजी से बढ़ रहा है, जिससे राम घाट का गेट आधा पानी में डूब गया है। किसान अपने मोटर पंप खोलते हुए दिखाई दिए।
एसडीएम, तहसीलदार, सरपंच और अन्य अधिकारियों मौका मोइना किया और श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को घाटों से दूर रहने की सलाह दी है। नदी के जल स्तर को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से सावधानी बरतने को कहा गया है।