रतलाम। नवागत एसपी अमितकुमार ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पूर्व एसपी राहुलकुमार लोढ़ा ने स्वागत कर कार्यभार सौंपा। नवागत एसपी ने दोपहर में जिले के सभी पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। आगामी त्यौहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर फोकस करने को कहा। संवेदनशील स्थानों पर मुस्तैदी से तैनात रहने को कहा।
एसपी अमित कुमार ने कहा कि आगामी त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था पर फोकस रहेगा। त्योहार शांति पूर्ण रुप से मने, इसका खास ध्यान रखा जाएगा। हाल ही में रतलाम में हुई घटना को लेकर उन्होंने कहा कि अभी आया हूं, पहले पूरा मामला समझ लू। उसके बाद ही कुछ कह पाउंगा।
दोपहर में जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक में एसपी ने जिले के बारे में जाना। गणेश उत्सव, डोल ग्यारस, ईद मिलादुन्नबी, अनंत चतुर्दशी आदि पर्वों के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाने पर फोकस करने को कहा। बैठक में एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी अभिनव वारंगे, एसडीओपी, शहर समेत जिले के सभी थाना प्रभारी मोजूद रहे।
2016 बैच के आईपीएस
बता दे कि एसपी अमित कुमार इसके पहले नरसिंहपुर एसपी थे। रतलाम में एसपी के रुप में उनका दूसरा जिला है।तमिलनाडू की शस्त्रा यूनिवर्सिटी से बीटेक किया है। 2016 बैच के आईपीएस अमित कुमार भोपाल सीएसपी, जबलपुर एएसपी के अलावा क्राइम ब्रांच भोपाल में भी रहे है। बिहार के नवादा जिले के रहने वाले है।