BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी में नाइट शिफ्ट करने वालों को मिलेगी.. <<     KHABAR : श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का संगम, जय.. <<     नीमच के रेवली देवली में बड़ा खतरा टला,किसान.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में अवधेश नायक पर दोनों.. <<     KHABAR : पन्ना में गौसेवा का महाशंखनाद, रावतपुरा.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : मां रुद्रकाली आश्रम में पौधारोपण अभियान,.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी ताकत,.. <<     खंडवा-बड़ौदा हाईवे पर भीषण हादसा, अंधे मोड़.. <<     नवागत सीएमएचओ ने सिविल अस्पताल का किया.. <<     VIDEO NEWS: फूलों की बारिश और आतिशबाजी के बीच अशोक.. <<     VIDEO NEWS: 'बेटी को इंसाफ दो'... नीमच में एबीवीपी का.. <<     VIDEO NEWS: 'समय पर नहीं पहुंचे डॉक्टर'... इलाज की.. <<     VIDEO NEWS: झांझरवाड़ा-सोनियाना मार्ग पर दर्दनाक.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में बारिश की कमी से किसानों पर बढ़ा.. <<     BIG NEWS : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत सब.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर जावद पुलिस का बड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 12, 2024, 7:25 pm
BIG REPORT : आगामी त्यौहारों पर साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कलेक्टर व एसपी सख्त, खाकी ने किया शहर में फ्लैग मार्च, आमजन को कराया सुरक्षा का अहसास, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आगामी त्यौहारों के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा एवं एसपी अंकित जायसवाल के नेतृत्व में नीमच शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला। 
जिला मुख्यालय सहित सम्पूर्ण जिले में त्यौहारों के दौरान कानून व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने एस.पी. अंकित जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस ने किये पुख्ता इंतजाम, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी आगामी त्योहारों डोल ग्यारस, मिलाद-उन-नबी एवं अन्नत चतुदर्शी के दौरान जिलें में कानून व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा पुख्ता इंतजाम किये गये है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया द्वारा जिलें के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली जाकर अपने अपने थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाये रखने, शांति समिति की बैठकों का आयोजन करने, पुलिस बल की ब्रिफिंग, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल का फ्लैग मार्च निकालने एवं सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी करने संबंधी निर्देश दिये गये है। 

आगामी त्योहारों डोल ग्यारस, मिलाद-उन-नबी एवं अन्नत चतुदर्शी को लेकर आज दिनांक 12.09.2024 को जिला मुख्यालय नीमच के पुलिस थाना नीमच केंट, नीमच सिटी एवं बघाना के संवेदनशील क्षेत्रों में कलेक्टर हिमांषु चन्द्रा एवं एस.पी. अंकित जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला जाकर आमजन को त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सद्भावना के साथ मनाने का संदेश दिया गया। फ्लैग मार्च प्रायवेट बस स्टेंण्ड़ से प्रारंभ होकर मुलचंद मार्ग, खारीकुआ, मसीही हास्पिटल, जाजु बिल्ड़िंग, घंटाघर, बारादरी, प्रताप चौक, सरदार मोहल्ला, पुरानी कचहरी होते हुए प्रताप चौक पर आकर समाप्त हुआ। नीमच शहर में फ्लैग मार्च के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन(भापुसे), एडीएम लक्षमी गामड़, एसडीएम ममता खेड़े, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा वैषाली सिंह, थाना प्रभारी नीमच केंट, थाना प्रभारी बघाना, प्रभारी थाना नीमच सिटी, थाना प्रभारी अजाक, थाना प्रभारी महिला थाना, प्रभारी यातायात सहित जिला मुख्यालय से बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए। 

नीमच पुलिस की आमजनता से अपील - 
जिला पुलिस नीमच द्वारा आमजनता विशेष रूप से युवा वर्ग से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं विवादित पोस्ट/संदेश डालने से बचे। अफवाहों पर ध्यान न देवें। त्यौहार को शांतिपूर्ण तरिके से मनायें एवं किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थानें अथवा पुलिस कन्ट्रोल रूम को देवें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE