भौरासा। नगर भौरासा के प्राचिन स्वयं भू गणेश मंदिर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ राजेश सोनकर ने पहुंचकर गणेश जी की आरती कर आशिर्वाद लिया। वही विधायक डॉ राजेश सोनकर ने बताया आज भौरासा स्थित स्वयं भू गणेश मंदिर में दर्शनकर क्षेत्र की खुशहाली की मांग की। वही मंदिर से जुड़े भक्त अजब सिंह धाकड़ द्वारा बताया गया कि मैनें विधानसभा चुनाव के दौरान मंदिर में डॉ.राजेश सोनकर के विजयी होने की मन्नत मांगी थी। जो उनके विधायक निर्वाचित होने से पूरी हो गई है। इस पर गणेशोत्सव के गणेश जी को सवा क्विंटल लड्डूओं का भोग लगाया गया। वही नगर के नवीन डोडिया व अन्ना भाई ठाकुर द्वारा भी एक क्विंटल लड्डूओ का प्रसाद चढ़ाया गया। इस दौरान विधायक डॉ.राजेश सोनकर के साथ नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ पत्रकार अनिलराज सिंह सिकरवार, नागेन्द्र सिंह राजपूत, वसूली पटेल ठा.यशवंत सिंह राजपूत,नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जोशी,उपाध्यक्ष जय सिंह राणा, वरिष्ठ भाजपा नेता पृथ्वीराज सिंह रजापुर,ने आरती की। आरती के पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया।