खरगोन। वर्तमान में अतिवृष्टि से फसलों पर पड़ रहे प्रभाव के बीच सोयाबीन के कम दामों सहित किसानों की अन्य समस्याओं के मुद्दे पर कांग्रेस प्रदेश सहित केंद्र की भाजपा सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। 20 सितम्बर को कांग्रेस ने न्याय यात्रा निकालकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने के आंदोलन की तैयारी की है। आंदोलन की रुपरेखा तैयार करने के लिए बैठको का दौर चल रहा हे। गुरुवार को शहर के गौरीधाम क्षेत्र स्थित कांग्रेस कार्यालय पर संगठनात्मक बैठक आहुत की गई।
इसमें किसान न्याय यात्रा के प्रभारी ठाकुर जयसिंह ने बताया कि की चुनाव में किसानो से वादा कर भूल चुकी सरकार को जगाने के लिए किसान सड़कों पर उतरेंगे। इस मध्यपदेश की किसान विरोधी सरकार को जगाने के लिए सेकड़ों ट्रेक्टर, बैलगाड़ी एवं दो पहिया वाहन लेकर हजारों किसान खरगोन पहुंचेंगे। रैली कलेक्ट्रेट पहुंचेगी, जहां कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा।