मंदसौर। आगामी त्योहारों डोल ग्यारस, ईद मिलादुन्नबी एवं गणेश विसर्जन को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 12 सितम्बर 2024 को पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के निर्देशन में मंदसौर पुलिस द्वारा शहर के संवेदनशील एवं मुख्य मार्गो सहित चौराहों पर पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया।
पैदल फ्लैग मार्च जिला पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य एवं संवेदनशील मार्गो एवं चौराहों से निकाला गया। जिनमे बीपीएल चौराहा, गांधी चौराहा, भारत माता चौराहा, घंटाघर, मंडी गेट, प्रतापगढ़ पुलिया, नयापुरा एवं कंट्रोल रूम पर समाप्त हुआ।पैदल फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी, नगर पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी तथा जिला प्रशासन के एसडीएम शिवलाल शाक्य, तहसीलदार सोनिका सिंह भी उपस्थित रहे।