मंदसौर। भारत चंदेल लेखाधिकारी बीएसएनएल मंदसौर द्वारा बताया गया कि मध्य प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा सभी तहसील एवं जिला न्यायालयों में 14 सितंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया है, जिसमें आपसी समझोते के आधार पर प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा। भारत संचार निगम लिमिटेड, मंदसौर ने भी अपनी राजस्व की लंबित राशि से सम्बंधित लगभग 577 प्रकरणों को मंदसौर, नारायणगढ़ एवं गरोठ न्यायालयों में प्रस्तुत किया है।
नेशनल लोक अदालत में प्रस्तुत किये जाने वाले प्रिलिटिगेशन प्रकरणों के लिए मंदसौर, नारायणगढ़ एवं गरोठ के न्यायालयों में सम्बंधित खंडपीठ के पीठासीन अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर प्रकरणों का निराकण किया जावेगा स भारत संचार निगम लिमिटेड ने नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष छूट का प्रावधान रखा है स उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार प्रकरण के निराकरण के लिए बी.एस.एन.एल. के कार्यालय में भी 14 सितंबर के पूर्व भी सम्पर्क कर छूट का फायदा उठा सकते है। दूरभाष/ मोबाइल/ एफ.टी.टी.एच. के लंबित राशि के प्रकरणों से सम्बंधित उपभोक्ता से बी.एस.एन.एल. आपसी समझोते से 10 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक छूट दी जाएगी।