रतलाम। जिला स्तरीय शालेय बास्केटबॉल खेल प्रतियोगिता (14,17,19) वर्ष बालक/बालिका की 12 सितंबर को जावरा जिला बास्केटबॉल मैदान पर संपन्न हुई। प्रतियोगिता के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य सी. एम. राइज जावरा राजेंद्र बोस, अध्यक्षता प्राचार्य मॉडल स्कूल जावरा निर्मला बैरागी और विशेष अतिथि प्राचार्य एवं संस्थापक त्रिमूर्ति स्कूल जावरा संदीप सक्सेना रहें।
प्रतियोगिता में रतलाम, जावरा एवं आलोट के लगभग 150 खिलाड़ियों ने अपने खेल का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट खेल आधार पर खिलाड़ी आगामी होने वाली संभागीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगे।
कार्यक्रम में अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खिलाड़ियों को खेल में कठोर परिश्रम कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम में अपार सिंह गंभीर, मनुदेव सिंह चंद्रावत, विक्रम बाथम, बद्री लाल बसेर, मुकेश यादव, अशोक शर्मा, प्रदीप ठाकुर, रविंद्र सिंह सिसोदिया, कंचन पंवार, अभिषेक पवेंचा आदि का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन मनुदेव सिंह चंद्रावत एवं आभार जिला शिक्षा कार्यालय रतलाम से आए खेल प्रशिक्षक विजय रावल ने माना।