BREAKING NEWS
मलेनी नदी शिव मंदिर में घटना, आरोपियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच भाजपा में संगठन विस्तार, जिला.. <<     शहडोल फर्जी डॉक्टर केस: डिप्टी सीएम राजेंद्र.. <<     KHABAR : निजी स्कूलों की मनमानी पर उठे सवाल,.. <<     BIG NEWS : एमपी में नाइट शिफ्ट करने वालों को मिलेगी.. <<     KHABAR : श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का संगम, जय.. <<     नीमच के रेवली देवली में बड़ा खतरा टला,किसान.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में अवधेश नायक पर दोनों.. <<     KHABAR : पन्ना में गौसेवा का महाशंखनाद, रावतपुरा.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : मां रुद्रकाली आश्रम में पौधारोपण अभियान,.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी ताकत,.. <<     खंडवा-बड़ौदा हाईवे पर भीषण हादसा, अंधे मोड़.. <<     नवागत सीएमएचओ ने सिविल अस्पताल का किया.. <<     VIDEO NEWS: फूलों की बारिश और आतिशबाजी के बीच अशोक.. <<     VIDEO NEWS: 'बेटी को इंसाफ दो'... नीमच में एबीवीपी का.. <<     VIDEO NEWS: 'समय पर नहीं पहुंचे डॉक्टर'... इलाज की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2024, 12:33 pm
KHABAR : दिल्ली में संसद का घेराव 16 अक्टूबर को, युकां प्रदेश अध्यक्ष बोले- भोपाल में सरकार की नाक के नीचे हो रहा नशे का कारोबार, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। युवक कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेशाध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह ने आरोप लगाया है कि भोपाल में प्रदेश सरकार की नाक के नीचे ड्रग माफिया नशे का अवैध कारोबार कर रहे हैं। साथ ही ऐलान किया है कि युवक कांग्रेस 16 अक्टूबर को दिल्ली कूच करेंगे और वहां संसद भवन का घेराव कर वहां प्रदर्शन करेंगे। युकां का एक ही नारा है प्रदेश के युवाओं को नशा नहीं रोजगार चाहिए।


रविवार को ग्वालियर में कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए मितेंद्र सिंह ने कहा- मध्य प्रदेश में ड्रग माफिया नशे का कारोबार कर युवाओं को नशे की लत लगा रहे हैं। यह सब राजधानी भोपाल में सरकार की नाक के नीचे हो रहा है। इतना ही नहीं ग्वालियर शहर सहित प्रदेश के तमाम बड़े शहर, छोटे कस्बों में खुलेआम सड़कों पर शराबखोरी हो रही है।


प्रदेश का नौजवान नौकरी मांग रहा है, लेकिन उसे नशा परोसा जा रहा है। प्रदेश में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है। महिलाओं के साथ लगातार दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। खनन माफिया से लेकर भू माफिया ड्रग माफिया प्रदेश में अराजकता फैला रहे हैं। लिहाजा इन मुद्दों को लेकर अब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बड़े आंदोलन की तैयारी कर ली है।


दिल्ली संसद भवन पर हल्ला बोल प्रदर्शन
16 अक्टूबर को युवा कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता दिल्ली के लिए जाएंगे। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने प्रदेश के युवाओं से दिल्ली में संसद भवन पर प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। नारा दिया है नशा नहीं रोजगार चाहिए। कुल मिलाकर बेरोजगारी और नशाखोरी के मुद्दे पर दिल्ली में युवक कांग्रेस जोरदार प्रदर्शन की तैयारी में है।


यह लोग उड़ता मध्य प्रदेश बनाने जा रहे हैं
मितेंद्र ने आरोप लगाया कि सरकार नशा कारोबार को रोकने में असफल है। वो लोग तो उड़ता पंजाब की तरह श्उड़ता मध्यप्रदेशश् बनाना चाह रहे हैं। इसी का विरोध करने हम 16 अक्टूबर राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में दिल्ली में प्रदर्शन करने जा रहे हैं।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE