BREAKING NEWS
BIG NEWS : दिल्ली में एमपी को मिले ₹20,193 करोड़ के निवेश.. <<     मलेनी नदी शिव मंदिर में घटना, आरोपियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच भाजपा में संगठन विस्तार, जिला.. <<     शहडोल फर्जी डॉक्टर केस: डिप्टी सीएम राजेंद्र.. <<     KHABAR : निजी स्कूलों की मनमानी पर उठे सवाल,.. <<     BIG NEWS : एमपी में नाइट शिफ्ट करने वालों को मिलेगी.. <<     KHABAR : श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का संगम, जय.. <<     नीमच के रेवली देवली में बड़ा खतरा टला,किसान.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में अवधेश नायक पर दोनों.. <<     KHABAR : पन्ना में गौसेवा का महाशंखनाद, रावतपुरा.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : मां रुद्रकाली आश्रम में पौधारोपण अभियान,.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी ताकत,.. <<     खंडवा-बड़ौदा हाईवे पर भीषण हादसा, अंधे मोड़.. <<     नवागत सीएमएचओ ने सिविल अस्पताल का किया.. <<     VIDEO NEWS: फूलों की बारिश और आतिशबाजी के बीच अशोक.. <<     VIDEO NEWS: 'बेटी को इंसाफ दो'... नीमच में एबीवीपी का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2024, 2:17 pm
BIG NEWS : महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रदेश में बढ़ती रेप की घटनाओं का किया विरोध, कैबिनेट मंत्री के आवास पर जाकर सौंपा ज्ञापन, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। प्रदेश में लगातार बालिकाओं व महिलाओं के साथ रेप व दुर्व्यवहार की घटनाओं के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के आवास पर पहुंचकर ज्ञापन शहर विधानसभा प्रभारी मनोहर पोरवाल को सौंपा।


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस सभी विधानसभाओं में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दे रहा है। इसी के अंतर्गत 14 अक्टूबर को रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी विधायक और मंत्री चेतन्य कश्यप को ज्ञापन देने पहुंचे। वहीं मंत्री काश्यप के भोपाल में होने के कारण शहर विधानसभा प्रभारी को मंत्री कश्यप के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके पहले कांग्रेस पदाधिकारी दिलबहार चौराहे पर एकत्र हुए। वहां से पैदल नारेबाजी व हाथों में तख्तियां लेकर मंत्री कश्यप के निवास के बाहर पहुंचे।


शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने बताया प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के शासन में अबोध बालिकाओं से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक रेप एवं दुर्व्यवहार की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। पूरी कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। इन सब घटनाओं के कारण बच्चों और महिलाओं का जीवन संकट में है। महिलाओं पर अत्याचार के मामले में प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पर है। प्रदेश सरकार को अपनी जिम्मेदारी का एहसास करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हर विधानसभा में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया जा रहा है।


ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि वह अपने स्तर पर प्रयास कर बच्चों के महिलाओं को जीवन को सुरक्षित रखने की दिशा में कदम उठाएं। प्रदेश की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रदेश सरकार पर दबाव बनाए।


इस दौरान कांग्रेस नेता पारस सकलेचा, राजीव रावत, बसंत पंड्या, इक्का बैलूत, सुजीत उपाध्याय, कांग्रेस नेत्री यास्मिन शेरानी, पार्षद आशा रावत समेत आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE