भोपाल। श्री राम रसोई बिट्टन मार्केट हाट बाजार व्यापारी संघ ने सोमवार को नगर भंडारे का आयोजन किया। भंडारे का शुभारंभ सुबह 11 बजे से किया गया। झांकी संयोजक हरिओम खटीक ने बताया कि यह झांकी का 21वां वर्ष है, जिसमें 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने श्री राम मंदिर झांकी स्वरूप के दर्शन किए। माता जी की स्थापना व विसर्जन धूमधाम से किया गया। सोमवार को श्रद्धालु मंदिर परिसर से दर्शन करते हुए भोजन प्रसादी ग्रहण कर सकेंगे।
इस अवसर पर विशेष अतिथि भी झांकी का दर्शन करने आएंगे। रविवार को मुख्य अतिथि लड्डू गोपाल ने भी श्रीराम मंदिर झांकी स्वरूप के भव्य पंडाल का अवलोकन किया और राम रसोई का दौरा किया। सभी श्रद्धालुओं को इस आयोजन में आमंत्रित किया गया है।