चित्तौड़गढ़। जिले में पिछले 24 घंटे में बारिश इस प्रकार हैं। आज प्रातः 8ः30 बजे तक जिले में सबसे ज्यादा वर्षा डूंगला में 47 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
कलक्ट्रेट कंट्रोल रूम के अनुसार आज सोमवार को प्रातः 8ः30 बजे तक जिले में वर्षा इस प्रकार हुई। चित्तौड़गढ़ में 7 एमएम, गंगरार 4 एमएम, राशमी एवं भैंसरोड़गढ़ 9-9 एमएम, कपासन 11 एमएम, निंबाहेड़ा 36 एमएम, भदेसर 25 एमएम, बेगूं 4 एमएम, डूंगला 47 एमएम, बड़ीसादड़ी 10 एमएम एवं भोपाल सागर में 12 एमएम मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।