BREAKING NEWS
KHABAR : निजी स्कूलों की मनमानी पर उठे सवाल,.. <<     BIG NEWS : एमपी में नाइट शिफ्ट करने वालों को मिलेगी.. <<     KHABAR : श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का संगम, जय.. <<     नीमच के रेवली देवली में बड़ा खतरा टला,किसान.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में अवधेश नायक पर दोनों.. <<     KHABAR : पन्ना में गौसेवा का महाशंखनाद, रावतपुरा.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : मां रुद्रकाली आश्रम में पौधारोपण अभियान,.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी ताकत,.. <<     खंडवा-बड़ौदा हाईवे पर भीषण हादसा, अंधे मोड़.. <<     नवागत सीएमएचओ ने सिविल अस्पताल का किया.. <<     VIDEO NEWS: फूलों की बारिश और आतिशबाजी के बीच अशोक.. <<     VIDEO NEWS: 'बेटी को इंसाफ दो'... नीमच में एबीवीपी का.. <<     VIDEO NEWS: 'समय पर नहीं पहुंचे डॉक्टर'... इलाज की.. <<     VIDEO NEWS: झांझरवाड़ा-सोनियाना मार्ग पर दर्दनाक.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में बारिश की कमी से किसानों पर बढ़ा.. <<     BIG NEWS : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत सब.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2024, 3:55 pm
KHABAR : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, महिलाओं-बच्चियों की सुरक्षा और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

विदिशा। महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस अभियान चला रही है। सोमवार को बेटियों व महिलाओं के साथ हो रही दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने और उनकी सुरक्षा की मांग को लेकर कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता इकट्ठे होकर विधायक मुकेश टंडन के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक को ज्ञापन सौंपा।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में इन घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों का कहना था कि भाजपा सरकार में महिलाओं को ऊपर अत्याचार बढ़ रहे हैं, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, अपराधी खुलेआम घूम रहा है, उनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।


कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी एक अभियान चला रही है, जिसमें महिला सुरक्षा महिलाओं की सुरक्षा और उनके साथ हो रहे अपराध को रोकने की मांग को लेकर एक ज्ञापन विधायक को सौंपा है। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान लाड़ली बहनों ने भाजपा की सरकार बनाई है, लेकिन आज भाजपा की सरकार में लाड़ली बहनें असुरक्षित हैं। भाजपा सरकार में उनके साथ अपराध हो रहे हैं। 3 साल से लेकर 70 साल की महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं हो रही हैं।


उन्होंने कहा कि हर 17 मिनट में एक महिला के ऊपर अत्याचार हो रहा है। सरकार इन घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। प्रदेश सरकार से महिला और बच्चियों के ऊपर हो रहे अत्याचार रोकने व अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE