भोपाल। हरनूर पैलेस, श्यामला हिल्स में लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 ळ2 द्वारा लायंस ऑफ भोपाल का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कोऑर्डिनेटर एमजेएफ लायन आबिद बेग ने बताया कि इस समारोह में लायंस के वरिष्ठ पदाधिकारियों और गांधी जयंती से प्रारंभ लायंस क्लब के सेवा सप्ताह में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले क्लबों को आकर्षक उपहार, सुंदर पिन, मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन मनीष शाह थे। इस कार्यक्रम में डीजी टीम, पीडीजी, रीजन चेयरपर्सन, जोन चेयरपर्सन और डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट के सदस्यों सहित भोपाल के विभिन्न क्लबों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।