भोपाल। बेटी बचाओ अभियान के तहत कांग्रेसियों ने भोपाल सांसद आलोक शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के दौरान पूर्व मंत्री पपीसी शर्मा ने सांसद आलोक शर्मा से पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की बात कराई। फोन पर हुई बातचीत के दौरान आलोक शर्मा ने कहा- महिलाओं पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस इस बात को देख कितने कांग्रेसी नेताओं ने महिलाओं बच्चियों और युवतियों पर गलत बयान दिए।
आलोक शर्मा को सौंपे ज्ञापन में प्रदेश में लगातार रेप की घटनाएं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षण किया। एमपी में बलात्कार के 56 जघन्य अपराधों में फांसी नहीं दी गई। अपराधियों को फांसी की सजा देनी चाहिए ताकि दुष्कर्मियों में दहशत फैले। देवी के पूजा का नाटक करने वाली सरकार देवी स्वरूप बच्ची महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा में नाकाम साबित हो रही है। कांग्रेस की मांग कम से कम इन्हें तो बचा लो। इस अवसर पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा -प्रदेश में महिला अपराध लगातार बढ़ रहे है। प्रदेश में महिलाओं के साथ बच्चियों तक सुरक्षित नहीं है। सरकार को नींद से जगाने के लिए ज्ञापन सौंपा गया है।