BREAKING NEWS
KHABAR : निजी स्कूलों की मनमानी पर उठे सवाल,.. <<     BIG NEWS : एमपी में नाइट शिफ्ट करने वालों को मिलेगी.. <<     KHABAR : श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का संगम, जय.. <<     नीमच के रेवली देवली में बड़ा खतरा टला,किसान.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में अवधेश नायक पर दोनों.. <<     KHABAR : पन्ना में गौसेवा का महाशंखनाद, रावतपुरा.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : मां रुद्रकाली आश्रम में पौधारोपण अभियान,.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी ताकत,.. <<     खंडवा-बड़ौदा हाईवे पर भीषण हादसा, अंधे मोड़.. <<     नवागत सीएमएचओ ने सिविल अस्पताल का किया.. <<     VIDEO NEWS: फूलों की बारिश और आतिशबाजी के बीच अशोक.. <<     VIDEO NEWS: 'बेटी को इंसाफ दो'... नीमच में एबीवीपी का.. <<     VIDEO NEWS: 'समय पर नहीं पहुंचे डॉक्टर'... इलाज की.. <<     VIDEO NEWS: झांझरवाड़ा-सोनियाना मार्ग पर दर्दनाक.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में बारिश की कमी से किसानों पर बढ़ा.. <<     BIG NEWS : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत सब.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2024, 6:22 pm
KHABAR : सफलता की कहानी- पीएमएफएमई योजना के तहत मसाला लघु उद्योग स्‍थापित कर आत्‍मनिर्भर बना अजय धाकड़, हल्‍दी, धनिया, मिर्च की प्रोसेसिंग कर अब सालाना कमा रहे हैं लाख, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म खाद्य उद्यम उन्‍नयन  (पी.एम.एफ.एम.ई.) योजना का लाभ लेकर अपना स्‍ंवय का मसाला ग्रेड़िग एवं पैकिंग   लघु उद्योग स्‍थापित कर , नीमच के ग्राम भोलियावास निवासी किसान अजय धाकड़ एवं उनका परिवार आत्‍म निर्भर बन गया है। मसालों की पिसाई ,क्‍लीनिगं, ग्रेडिंग एवं पैकिग का लघु उद्योग स्‍थापित कर, अजय 70 से 80 हजार रूपये मासिक आमदनी प्राप्‍त कर रहे है।

कृषक अजय धाकड़ निवासी भोलियावास ने पहले धनिया एवं मिर्च बाजार से और किसानो से सीधे खरीदकर  बगैर प्रोसेसिंग के ही  अपनी उपज को बेचते थे, जिससे उन्‍हे  काफी कम आय होती थी  फिर उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्‍हे पी.एम.एफ.एम.ई. योजना के बारे बताया।  पी.एम.एफ.एम.ई. योजना के तहत अजय धाकड़ ने मसाला पिसाई , क्‍लीनिंग मसाला फसलों की ग्रेडिंग का लघु प्‍लांट स्‍थापित किया।इस उद्योग स्‍थापना के लिए उसे 22.74 लाख के ऋण पर 35 प्रतिशत,7.95 लाख रूपये का अनुदान मिला। जिससे उसने ग्राम भोलियावास में अपना स्‍वयं का मसाला पिसाई का लघु उद्योग स्‍थपित कर, अजय  प्रतिमाह 70 से 80 हजार रूपये का लाभ अर्जित कर रहे है।  अजय  अपने मसाला उद्योग में अन्‍य 5 युवाओं को रोजगार भी  उपलब्‍ध करा रहे है। पी.एम.एफ.एम.ई. योजना का लाभ मिलने पर अजय ने  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी  व मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव  को किसान हितैषी योजनाएं चलाने पर, उनका आभार व्‍यक्‍त करते हुए, धन्‍यवाद दिया है। उल्‍लैखनीय है कि नीमच जिले में धनियां फसल एक जिला एक उत्‍पाद योजना में शामिल है।जिले में धनिया फसल का  18 हजार 500 हेक्‍टेयर रकबा है। जिसमें औसत 27750 मेट्रिक टन धनिया हर साल उत्‍पादित होता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE