BREAKING NEWS
KHABAR : निजी स्कूलों की मनमानी पर उठे सवाल,.. <<     BIG NEWS : एमपी में नाइट शिफ्ट करने वालों को मिलेगी.. <<     KHABAR : श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का संगम, जय.. <<     नीमच के रेवली देवली में बड़ा खतरा टला,किसान.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में अवधेश नायक पर दोनों.. <<     KHABAR : पन्ना में गौसेवा का महाशंखनाद, रावतपुरा.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : मां रुद्रकाली आश्रम में पौधारोपण अभियान,.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी ताकत,.. <<     खंडवा-बड़ौदा हाईवे पर भीषण हादसा, अंधे मोड़.. <<     नवागत सीएमएचओ ने सिविल अस्पताल का किया.. <<     VIDEO NEWS: फूलों की बारिश और आतिशबाजी के बीच अशोक.. <<     VIDEO NEWS: 'बेटी को इंसाफ दो'... नीमच में एबीवीपी का.. <<     VIDEO NEWS: 'समय पर नहीं पहुंचे डॉक्टर'... इलाज की.. <<     VIDEO NEWS: झांझरवाड़ा-सोनियाना मार्ग पर दर्दनाक.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में बारिश की कमी से किसानों पर बढ़ा.. <<     BIG NEWS : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत सब.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2024, 6:42 pm
KHABAR : आदिवासी समाज के युवक की मौत के मामले में जयस संगठन ने मनासा थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन, पीड़ित परिवार ने लगाए हत्या के आरोप, पुलिस बता रही एक्सीडेंट, पढे़ बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

नीमच जिले के मनासा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बरडिया जागीर में बीते दिनों भादवा माता निवासी युवक की मौत के मामले में जयश संगठन के बैनर तले आदिवासी समाज जनों और पीड़ित परिजनों ने सोमवार दोपहर 12 बजे से मनासा थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया है। और हत्या के आरोप लगाते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। 


दरअसल भादवा माता निवासी दशरथ भील कि बीते दिनों बरडिया जागीर में मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस प्रशासन उसे एक्सीडेंट बता रहा है और परिजन हत्या के आरोप लगा रहे हैं परिजनों ने बीते दिनों एसपी कार्यालय में भी ज्ञापन दिया।  जिसमें रायसिंहपुरा निवासी गोपाल बंजारा पर हत्या के आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि उसके साथ दशरथ भील का पूर्व में विवाद था और विवाद वाले दिन भी दशरथ के पास गोपाल बंजारा का फोन आया था और परिजनों को भी सड़क हादसे की सूचना गोपाल बंजारा ने ही दी। परिजनों का कहना ही की उसके द्वारा एम्बुलेंस और हंड्रेड डायल को भी सूचना नहीं दी। और मामले में किसी भी प्रकार की शिकायत करने से मना किया है। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी कंगाले हैं। जिसमें दशरथ भील को कुछ लोग बाइक पर बैठकर घूमते हुए दिखाई दिए। इसी को लेकर जयस संगठन के बैनर तले समस्त आदिवासी समाजजनों ने परिजनों के साथ मनासा थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया है सूचना मिलते ही मनासा एसडीओपी विमलेश उईके और थाना प्रभारी शिवकुमार यादव द्वारा परिजनों को समझाइए दी गई और मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है जिसके बाद विरोध प्रदर्शन खत्म हुआ है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE