मंदसौर। हायर सेकेंडरी स्कूल रठाना में बाहर गांव से आने वाले छात्र-छात्राओं को शासन द्वारा प्रदत्त निःशुल्क साइकिल प्रदान की गई। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा द्वारा छात्रों को माला पहनाकर साइकिल प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजना में इस योजना का उद्देश्य है कि छात्र-छात्राएं विशेष कर बालिकाएं अपनी पढ़ाई बीच में नहीं छोड़े अपने गांव के समीप के हायर सेकेंडरी स्कूल में जाकर अपनी पढ़ाई निरंतर जारी रख सकेगी। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बालिकाएं उपस्थित थे।