BREAKING NEWS
KHABAR : निजी स्कूलों की मनमानी पर उठे सवाल,.. <<     BIG NEWS : एमपी में नाइट शिफ्ट करने वालों को मिलेगी.. <<     KHABAR : श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का संगम, जय.. <<     नीमच के रेवली देवली में बड़ा खतरा टला,किसान.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में अवधेश नायक पर दोनों.. <<     KHABAR : पन्ना में गौसेवा का महाशंखनाद, रावतपुरा.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : मां रुद्रकाली आश्रम में पौधारोपण अभियान,.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी ताकत,.. <<     खंडवा-बड़ौदा हाईवे पर भीषण हादसा, अंधे मोड़.. <<     नवागत सीएमएचओ ने सिविल अस्पताल का किया.. <<     VIDEO NEWS: फूलों की बारिश और आतिशबाजी के बीच अशोक.. <<     VIDEO NEWS: 'बेटी को इंसाफ दो'... नीमच में एबीवीपी का.. <<     VIDEO NEWS: 'समय पर नहीं पहुंचे डॉक्टर'... इलाज की.. <<     VIDEO NEWS: झांझरवाड़ा-सोनियाना मार्ग पर दर्दनाक.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में बारिश की कमी से किसानों पर बढ़ा.. <<     BIG NEWS : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत सब.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2024, 7:24 pm
KHABAR : जिले के गांव फतेहगढ़ की रहने वाली कुमारी कल्‍पना धाकड के लिए वरदान साबित हुई लाड़ली लक्ष्मी योजना, सीएम को दिया धन्यवाद, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले के गांव फतेहगढ़ की रहने वाली कुमारी कल्‍पना धाकड़ के लिए लाड़ली लक्ष्‍मी योजना वरदान साबित हुई। आंगनवाडी कार्यकर्ता भूली धाकड़ को जब पता चला की इनके घर में बेटी हुई है तो उसने घर जाकर लाड़ली लक्ष्मी योजना के बारे में पूछा तो कल्‍पना के माता-पिता को जानकारी नहीं थी फिर आंगनवाडी कार्यकर्ता ने मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित हुई लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं लाड़ली के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद कल्‍पना के माता-पिता ने लाड़ली लक्ष्मी योजना का फार्म भरा और अन्य योजनाओं का लाभ लिया। जिससे कल्‍पना को कक्षा छठवीं में 2 हजार रुपए, कक्षा नवमी में 4 हजार रूपये एवं कक्षा 11वीं एवं 12 वीं में 6 हजार रूपये की राशि प्राप्‍त हुई। 

कल्‍पना आगे भी अध्ययनरत है और इनके जीवन में लाड़ली लक्ष्मी योजना से खुशहाली आई और कल्‍पना के पिता गणपत ने चिंतामुक्त होकर कहा कि प्रदेश शासन द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना जैसे अन्य जनहितकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके लिए मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, जिला प्रशासन एवं आगनवाड़ी कार्यकर्ता को धन्यवाद देता हूं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE