नीमच। दिनांक 15.10.2024 को एलटी लाईन का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। सहायक यंत्री (नीमच शहर) द्वारा बताया गया कि दिनांक 15.10.2024 को लाईन का कार्य होने के कारण जवाहर नगर निरोगधाम मेन रोड व जवाहर नगर मेन रोड का विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। हरि सेवा इंटरप्राजेस के पास वाला ट्रांसफार्मर बंद रहेगा। दोपहर 1.00 से 4.00 बजे तक बंद रहेगा। वहीं सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जवाहर नगर शोरूम चौराहा मिश्रा जी वाल ट्रांसफार्मर बंद रहेगा। जिससे जवाहर नगर गली नं. 1 का विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। आवश्यकत्तानुसार समय घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है।