नीमच। मध्य प्रदेश की शान महान गायक हरफनमौला किशोर दा की पुण्यतिथि के अवसर पर मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप नीमच द्वारा संगीतमय आयोजन एक शाम किशोर दा के नाम कार्यक्रम का आयोजन 13 अक्टूबर 2024 रविवार को टाउन हॉल नीमच में रखा गया था जिसमें सभी नॉन प्रोफेशनल कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक किशोर दा द्वारा गए गीतों की प्रस्तुति दी गई ग्रुप के सभी नॉन प्रोफेशनल कलाकारों में शानदार गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समा बांध दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ..भारत जाजू समाजसेवी ,अनिल चौरसिया कांग्रेस जिला अध्यक्ष, मनोहर सिंह लोढा समाजसेवी, संगीता जारौली समाजसेवी, रघुनंदन पाराशर, प्रमोद रामावत, किशोर जवेरिया कृति संस्थान, राजकुमार अहीर, ईश्वर लाल धनोतिया पूर्व एलआइसी डी ओ, सतीश तोतला पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष, की उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं किशोर कुमार की तस्वीर पर पुष्पमाला व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात ग्रुप प्रमुख एड.खजानसिंह पवार द्वारा उपस्थित सभी मुख्य अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
मुसाफिर ग्रुप के कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा गीत..
1. ललित कनेरिया ..कोरा कागज था यह मन मेरा ,और प्यार का तोहफा तोहफा
2. मनीष सक्सेना द्वारा नीले नीले अंबर पर और मार गई मुझे तेरी जुदाई
3. राजेंद्र रोकड़े द्वारा में जहां चला जाऊं व निशा के साथ तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती,4. मकवाना द्वारा तुम बिन जाऊं कहां और निशा के साथ जय जय शिव शंकर,
5 राजेश सेन और निशा के साथ देखा एक ख्वाब तो और प्रिया के साथ तेरी मेरी प्रेम कहानी ,
6 मुसाफिर ग्रुप प्रमुख द्वारा एक रास्ता है जिंदगी और जिंदगी हसने गाने के लिए है,
7 योगेश गहलोत द्वारा छूकर मेरे मन को और आदमी जो कहता है
8 दीपक और प्रिया द्वारा तुम्हें दिल में बंद कर लूं और निशा के साथ यह रास्ते यह मौसम
9 विजय चौहान द्वारा पल-पल दिल के पास
10 ओमप्रकाश पाटीदार द्वारा रात कली एक ख्वाब में आई
11 हेमा यादव द्वारा जिंदगी प्यार का गीत है
12 तेजकरण चौहान द्वारा रोते हुए आते हैं सब
13 अशोक सोनगरा द्वारा रूप तेरा मस्ताना
14 निरंजन यादव द्वारा तेरे जैसा यार कहां
15 विजय मसीह के द्वारा खिजा के फूल से आती कभी बाहर नहीं आदि शानदार गीतो की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया ग्रुप प्रमुख द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार ग्रुप का उद्देश्य सभी नॉन प्रोफेशनल कलाकारों को मंच प्रदान करना है और छुपी प्रतिभाओं को बाहर लाकर आगे तक पहुंचना है कार्यक्रम का संचालन मंजुला धिर एवं विजय चौहान द्वारा बेहतरीन रूप से किया गया कार्यक्रम का आभार मुसाफिर ग्रुप प्रमुख एड.खजानसिंह पवार एवं राजेंद्र शर्मा द्वारा माना गया।