BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी में नाइट शिफ्ट करने वालों को मिलेगी.. <<     KHABAR : श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का संगम, जय.. <<     नीमच के रेवली देवली में बड़ा खतरा टला,किसान.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में अवधेश नायक पर दोनों.. <<     KHABAR : पन्ना में गौसेवा का महाशंखनाद, रावतपुरा.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : मां रुद्रकाली आश्रम में पौधारोपण अभियान,.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी ताकत,.. <<     खंडवा-बड़ौदा हाईवे पर भीषण हादसा, अंधे मोड़.. <<     नवागत सीएमएचओ ने सिविल अस्पताल का किया.. <<     VIDEO NEWS: फूलों की बारिश और आतिशबाजी के बीच अशोक.. <<     VIDEO NEWS: 'बेटी को इंसाफ दो'... नीमच में एबीवीपी का.. <<     VIDEO NEWS: 'समय पर नहीं पहुंचे डॉक्टर'... इलाज की.. <<     VIDEO NEWS: झांझरवाड़ा-सोनियाना मार्ग पर दर्दनाक.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में बारिश की कमी से किसानों पर बढ़ा.. <<     BIG NEWS : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत सब.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर जावद पुलिस का बड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 15, 2024, 12:55 pm
KHABAR : हाईकोर्ट के निर्देश पर तोड़फोड़, कार्रवाई पर उठे सवाल, बिना नोटिस पीएम आवास तोड़ने का लगाया आरोप, सैकड़ों लोग बेघर, पढे़ खबर 

Share On:-

रीवा। जिले के सेमरिया विधानसभा अंतर्गत हर्दी के रहट गांव में तालाब की मेढ़ पर बने मकान को हाईकोर्ट के आदेश से तोड़ दिए गए। प्रशासन की इस कार्रवाई से 100 से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि आधा दर्जन पीएम आवास को भी तोड़ दिए गए। कलेक्टर प्रतिभा पाल का कहना है, जो लोग पात्र हैं, उनको हम अन्यत्र बसाने की व्यवस्था करेंगे। गांव वालों का कहना है, जब जमीन ही गलत थी तो सरपंच और सचिव ने हमें पैसे क्यों दिए, उन पर कार्रवाई कब होगी। गांव वाले जानना चाहते हैं, कितने मकान अवैध बने थे, क्या सारे मकान को तोड़ने के लिए कोर्ट ने कहा था। हमें शिकायत उनसे है जिन्होंने हमें सरकारी पैसा दिया था।


गांव वालों का कहना 10 घरों को नोटिस मिला था, लेकिन 23 मकान तोड़ दिए गए। सामान निकालने का भी मौका नहीं दिया। ठंड का मौसम आ रहा है, छत चली गई। तिरपाल से काम चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिनको नोटिस मिला था, उन्होंने अपने सामान निकाल लिए थे और जिन्हे नोटिस नहीं मिला उनको सामान निकालने का मौका भी नहीं दिया। कुछ लोग ऐसे है जिनके माता-पिता नहीं है। मजदूरी करके दो वक्त की रोटी का इंतजाम करते थे। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे है। तिरपाल के नीचे रखे सामान को छोड़कर मजदूरी करने नहीं जा सकते। दो वक्त की रोटी का इंतजाम कहां से होगा यह चिंता सता रही है।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE