BREAKING NEWS
NEWS : हाईवे पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध यातायात.. <<     KHABAR : गरोठ में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ.. <<     KHABAR : कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़ सकती हैं.. <<     मन्दसौर जिले के पिपलियामंडी में पेयजल की.. <<     देवास में उमड़ा आस्था का सैलाब,चंद्रवंशी.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में जमीनी विवाद ने लिया.. <<     KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<     देवास में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान का.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2024, 3:37 pm
BIG REPORT : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने की जनसुनवाई, 61 आवेदकों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- सार्वजनिक जल स्‍त्रोंतो, जलाशयों से विद्युत पम्‍प से अवैध सिंचाई करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के जाजू सागर जलाशय एवं अन्‍य पेयजल स्‍त्रोंतो, जलाशयों से अवैध रूप से विद्युत पम्‍प एवं पाईप लाईन डालकर सिंचाई के लिए पानी लेने वालों के विरूद्ध तत्‍काल कार्यवाही की जाए। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई करते हुए सीएमओ नीमच एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को दिए।

कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई करते हुए 61 आवेदको से चर्चा कर, उनकी संमस्‍याए सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संम्‍बधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर एडीएम लक्ष्‍मी गामड़, जिला पंचायत सीईओ अरविंद डामोर, एसडीएम डॉ.ममता खेडे, सभी डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में डिकेन के राजेश कुमार, जवाहर नगर नीमच के राजु सागर, सरजना के कंवरलाल, गिरदौडा के खड़गसिह, डीकेन के विनोद राठौर, सोनियाना के कारूलाल, नीमच की तसनीम,थडौद के कैलाश धाकड, कोटडी इस्‍तमुरार के मांगीलाल, बरखेडा हाडा के ओमप्रकाश, हतुनिया के लखन, पिपलोन के गंगाराम ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत किए।       

जनसुनवाई में मनासा के बगदीराम, जीरन के सुंदरलाल, अठाना के अशफाक, नीमच सीटी की ललिताबाईव मुकेश, मनासा की फुलवंती, मनासा के गोवर्धन, नीमच सीटी के मोहनलाल, मनासा के बाबुलाल, नीमच के हिरालाल, जीरन की पूजा व गायत्रीबाई, नीमच की यास्‍मीन, सिंगोली के बालकृष्‍ण, हरिओम, राकेश, पंकज आदि ने भी अपने आवेदन प्रस्‍तुत कर अपनी समस्‍याएं सुनाई। ज्ञातव्‍य हो, कि जिले में तहसील एवं ग्राम पंचायत स्‍तर पर जनसुनवाई प्रारंभ हो जाने के फलस्‍वरूप जिला मुख्‍यालय आयोजित जनसुनवाई में आवेदकों की संख्‍या में कमी आई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE