BREAKING NEWS
NEWS : हाईवे पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध यातायात.. <<     KHABAR : गरोठ में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ.. <<     KHABAR : कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़ सकती हैं.. <<     मन्दसौर जिले के पिपलियामंडी में पेयजल की.. <<     देवास में उमड़ा आस्था का सैलाब,चंद्रवंशी.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में जमीनी विवाद ने लिया.. <<     KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<     देवास में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान का.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2024, 3:50 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, विदिशा से 300 यात्रियों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना, विधायक ने दी शुभकामनाएं, पढे़ खबर 

Share On:-

विदिशा। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत विदिशा से तीर्थ यात्रियों का एक जत्था काशी और अयोध्या के लिए रवाना हुआ। रेलवे स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों का सम्मान भी किया गया।


बता दें कि, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 300 तीर्थ यात्रियों का चयन किया गया था। जिले के अलग-अलग अंचल से तीर्थ यात्री स्टेशन पहुंचे, जहां पर जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों ने तीर्थ यात्रियों को तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया।


विधायक ने यात्रियों को दी शुभकामनाएं
इस मौके पर विधायक मुकेश टंडन ने तीर्थ यात्रियों को यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। सभी तीर्थ यात्रियों को स्पेशल ट्रेन से वाराणसी (काशी) और अयोध्या के दर्शन के लिए रवाना किया । अयोध्या जाने की खुशी बुजुर्गों के चेहरे पर देखने को मिली।


जानकारी के अनुसार विदिशा जिले से 300 तीर्थ यात्री वाराणसी (काशी) अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन से रवाना हुए है। तीर्थ यात्री 9 अक्टूबर को वापस लौटेंगे। इस दौरान यात्रियों ने बताया कि उनकी बहुत दिनों से थी कि भगवान राम का भव्य मंदिर बनने के बाद उनके दर्शन करने जाए। इसके बाद आज अयोध्या जाने का मौका मिलने पर हमें बहुत खुशी हो रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE