BREAKING NEWS
NEWS : हाईवे पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध यातायात.. <<     KHABAR : गरोठ में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ.. <<     KHABAR : कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़ सकती हैं.. <<     मन्दसौर जिले के पिपलियामंडी में पेयजल की.. <<     देवास में उमड़ा आस्था का सैलाब,चंद्रवंशी.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में जमीनी विवाद ने लिया.. <<     KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<     देवास में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान का.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2024, 4:07 pm
KHABAR : 57 लाख के डम्फर चोरी प्रकरण का देवास पुलिस ने किया पर्दाफाश, डम्फर सहित घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार जप्त, 03 आरोपी गिरफ्तार, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। दिपावली की देर रात बागली थाना अंतर्गत ग्राम बेडामऊ के समीप एमार पेट्रोल पंप से टाटा कम्पनी के बारह चक्का डम्फर की चोरी की सूचना बागली थाने पर मिली थी सुचना मिलने पर एसपी गेहलोत के निर्देश पर बनी टीम ने महज पांच दिनों में ही चोरी हुए डम्फर को जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने प्रेसवार्ता कर खुलासा किया है।


पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता कर बताया की फरियादी दिलीप पिता राधेश्याम निवासी शिवाजी चौराहा बागली ने दिपावली की रात लाए टाटा कम्पनी के बारह चक्का डम्फर की चोरी की सूचना बागली थाने पर दी थी सुचना मिलते ही बागली थाना प्रभारी हीना डाबर ने तत्काल मय फोर्स के साथ मोके पहुंचकर घटनास्थल का सुक्ष्मता से निरीक्षण किया गया। जहा अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना बागली में विभिन्न धाराओं प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आकाश भूरिया एवं एसडीओपी बागली श्रृष्टि भार्गव के निर्देशन में 03 विशेष टीमों का गठन किया गया।टीम के द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के टोल नाको, संस्थानों एवं हाईवे पर स्थित ढाबों एवं  होटलो पर लगे लगभग 200 से अधिक सीसीटीवी फूटेज खंगाले गये।विवेचना के दौरान टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर डम्फर चालक अमजद उर्फ अन्नू पटेल पिता अनवर पटेल निवासी अनार बाग थाना खजराना जिला इन्दौर को गिरफ्तार किया।अमजद ने पूछताछ करने पर बताया कि डम्फर मालिक के पार्टनर जसपाल सिंह के कहने पर डम्फर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था पुलिस ने अमजद सहित डप्फर मालिक के पार्टनर जसपाल सिंह,ओर एक अन्य आरोपी अर्जुन सेंधव निवासी ग्राम बेडामऊ थाना बागली को गिरफ्तार किया।आरोपियों से पुलिस ने रतलाम बड़नगर रोड पर खड़े डम्फर एवं स्विफ्ट कार सहित कुल 60 लाख रूपये का मश्रुका जप्त किया।पुछताछ पता चला की डंपर मालिक के पार्टनर जसपाल सिंह ने डंपर चोरी कर बीमा राशि हड़पने और अपने साथी मालिक को धोका देने के लिए अपने दो साथियों के साथ डंपर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस फरियादी दिलिप की भी चोरी की वारदात मे भुमिका की जांच कर रही है।उक्त सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरी टीम को पुरस्कृत किया गया है।


उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक हिना डावर, उनि मलखान सिंह भाटी, उनि लोकेश कुशवाह, उनि चित्तामण चौहान, उनि उपेन्द्र नाहर, सउनि नरेन्द्रसिंह चौहान, प्रभार ज्ञानेन्द्र कुमार, आर रोहित दसोरिया, दीपक कुशवाह, अरुण वर्मा, बलराम परमार, सैनिक विष्णु सोनी, सायबर सेल टीम प्रआर शिवप्रताप सिंह सेंगर, सचिन चौहान एवं सउनि कृष्णकान्त परिहार, सउनि अशोक दुबे, प्रआर सुरज तिवारी, आर. राहुल हिरवे थाना पिथमपुर सेक्टर 01 जिला धार का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE