BREAKING NEWS
NEWS : हाईवे पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध यातायात.. <<     KHABAR : गरोठ में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ.. <<     KHABAR : कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़ सकती हैं.. <<     मन्दसौर जिले के पिपलियामंडी में पेयजल की.. <<     देवास में उमड़ा आस्था का सैलाब,चंद्रवंशी.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में जमीनी विवाद ने लिया.. <<     KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<     देवास में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान का.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2024, 4:14 pm
KHABAR : वर्ल्ड क्लाइमेट पार्लियामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे सांसद लालवानी, तुर्की में होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे 42 देशों के 80 सांसद, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। सांसद शंकर लालवानी वर्ल्ड क्लाइमेट पार्लियामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। सांसद लालवानी तुर्की के इस्तांबुल में होने वाले इस विश्व स्तरीय आयोजन में भारत के प्रयासों की जानकारी देंगे। वर्ल्ड क्लाइमेट पार्लियामेंट जलवायु परिवर्तन को रोकने की दिशा में काम करने वाली एक विश्व व्यापी संस्था है और यूनाइटेड नेशंस के साथ मिलकर काम करती है।


तुर्की में 8, 9 और 10 नवंबर को होने वाले इस आयोजन में दुनियाभर के 42 देशों के 80 से ज्यादा सांसद सम्मिलित होंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य तेजी से हो रहे जलवायु परिवर्तन के बारे में विभिन्न देशों के प्रयासों को एक मंच पर लेकर आना है और जानकारी साझा करना है।


लालवानी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप में भारत ने 2070 तक नेट कार्बन इमिशन जीरो तक लाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। पूरे देश में इस पर तेजी से कम हो रहा है। लालवानी ने आगे बताया कि जब दुनिया के बड़े-बड़े देश पेरिस समझौते से पीछे हट रहे थे तब प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के सर्वे भवंतु सुखिनः के सिद्धांत को चरितार्थ करते हुए दुनिया को एक नई दिशा दिखाई और और विश्वव्यापी सोलर अलायंस बनाया। आज भारत में रिन्युएबल एनर्जी पर पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा काम हो रहा है। जिससे कार्बन डाई ऑक्साइड समेत कई हानिकारक गैस के उत्सर्जन में व्यापक कमी आई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE