BREAKING NEWS
NEWS : हाईवे पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध यातायात.. <<     KHABAR : गरोठ में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ.. <<     KHABAR : कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़ सकती हैं.. <<     मन्दसौर जिले के पिपलियामंडी में पेयजल की.. <<     देवास में उमड़ा आस्था का सैलाब,चंद्रवंशी.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में जमीनी विवाद ने लिया.. <<     KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<     देवास में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान का.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2024, 4:21 pm
KHABAR : सीहोर में खाद की किल्लत से किसान परेशान, किसान नेता खुमान सिंह गुर्जर बोले- सोसाइटी के चक्कर काट रहे किसान, पढे़ खबर 

Share On:-

सीहोर। जिले के किसानों को डीएपी, यूरिया खाद की किल्लत से परेशान होना पड़ रहा है। अहमदपुर, चांदबढ़, चरनाल, खाईखेड़ा, बरखेडा आसपास की सोसाइटी में किसान इन दिनों डीएपी, यूरिया की कमी से परेशान है। उन्हें जरूरत के अनुसार पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रहा है।


सीहोर जन हित मोर्चा के उपाध्यक्ष और किसान नेता खुमान सिंह गुर्जर ने इसको लेकर मध्यप्रदेश सरकार से तत्काल किसानों को डीएपी उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। गुर्जर का कहना है कि प्रशासन का कहना है कि कमी तो है। लेकिन, इतनी नहीं है कि किसानों को डीएपी, यूरिया ना मिल सके।


इधर किसानों को निजी दुकानों से डीएपी, यूरिया खरीदने पर किसानों को अधिक पैसे देना पड़ रहे हैं। जिससे किसानों की परेशानियां और भी बढ़ गई है। रबी फसल का सीजन आ गया और किसान बोवनी में जुटे हैं।


कई किसानों का कहना है कि वह सोसाइटी के अनेक चक्कर काट चुके हैं, लेकिन एक भी यूरिया की बोरी अभी तक नहीं मिल सकी है। मजबूरन बाजार से खाद लेनी पड़ रही है। ये हालात सिर्फ सीहोर ही नहीं, जिले के श्यामपुर, आष्टा, इछावर, जावर, नसरुल्लागंज, रेहटी और बुधनी में सभी जगह बने हुए हैं।


गुर्जर ने कहा कि किसानों की समस्याओं का हल होना चाहिए। इस मौके पर जाहिद, भैरु सिंह, राजेन्द्र गुर्जर, गब्बर, रियाज उद्दीन, भोलाराम, महेश, बापू लाल, रामनिवास, भारत सिंह, हेम सिंह, चंपालाल, पवन और विसन सिंह मौजूद रहे।


अधिकारी बोले- पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध
वहीं इस संबंध में कृषि विभाग के उप संचालक केके पांडे ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। किसानों को विक्रय केंद्रों से लगातार आसानी से खाद उपलब्ध हो रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE