BREAKING NEWS
NEWS : हाईवे पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध यातायात.. <<     KHABAR : गरोठ में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ.. <<     KHABAR : कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़ सकती हैं.. <<     मन्दसौर जिले के पिपलियामंडी में पेयजल की.. <<     देवास में उमड़ा आस्था का सैलाब,चंद्रवंशी.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में जमीनी विवाद ने लिया.. <<     KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<     देवास में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान का.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2024, 4:26 pm
BIG NEWS : तैयार हो रहा विधानसभाओं के विकास का रोडमैप, सरकार गठन की सालगिरह पर मिलेगी सौगात, सीएम डॉ मोहन कर चुके हैं मंत्रियों के साथ मंथन, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभावार विकास का खाका तैयार करने की जोरों से तैयारी चल रही है। विधायकों के सुझाव पर सरकार विधानसभाओं में सौगातों का पिटारा खोलेगी। सरकार गठन की सालगिरह पर यानी दिसंबर में विधानसभाओं में विकास कार्यों का ऐलान होने की उम्मीद है।


सीएम डॉ मोहन यादव ने विधायकों से उनके क्षेत्रों में भविष्य की प्लानिंग का ड्रॉफ्ट मांगा है। मुख्यमंत्री ने तय किया है कि जनता को और अधिक सहूलियत देने के लिए चार साल में हर विधानसभा में औसत 100-100 करोड़ के काम कराए जाएंगे। कई विधायक अपनी विधानसभा में जरूरत के कामों की सूची सौंप चुके हैं, तो कई की सूची आना बाकी है।


प्रदेश के मुखिया ने कांग्रेस विधायकों से भी उनके क्षेत्र में जरूरत वाले कामों की सूची मांगी है। दिसंबर में डॉ मोहन यादव सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। इस दौरान सीएम विधानसभाओं में प्रमुख रूप से होने वाले कामों की ऐलान कर, राशि भी आवंटित कर सकते हैं।


इस संबंध में बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि विधानसभाओं में विकास कार्य लगातार चल रहे हैं। आने वाले समय में सरकार कई सौगातों का पिटारा खोलेगी। सरकार ने विपक्ष के विधायकों से भी विकास कार्यों की प्लानिंग मांगी है। वहीं उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा है कि सरकार की घोषणाएं जमीन पर नजर नहीं आ रही हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE