BREAKING NEWS
NEWS : हाईवे पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध यातायात.. <<     KHABAR : गरोठ में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ.. <<     KHABAR : कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़ सकती हैं.. <<     मन्दसौर जिले के पिपलियामंडी में पेयजल की.. <<     देवास में उमड़ा आस्था का सैलाब,चंद्रवंशी.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में जमीनी विवाद ने लिया.. <<     KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<     देवास में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान का.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2024, 5:18 pm
KHABAR : बातें एयर एम्बुलेंस की और वक्त पर 108 भी नहीं, आप नेता नवीन कुमार अग्रवाल ने घेरा प्रदेश की मोहन सरकार को, बोले- गब्बर सिंह टैक्स देने के बाद भी क्या प्रदेश में ऐसे ही नवजात तोड़ते रहेंगे दम, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की क्या स्थिति है यह सीधी जिले के वायरल वीडिओ से देखा जा सकता है जो की स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल का गृह जिला है, जिनके अधीन सम्पूर्ण प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं आती है, लेकिन जब प्रदेश के काबीना मंत्री के जिले का यह हाल है तो सम्पूर्ण प्रदेश का क्या हाल होगा? जब इनके ही गृह जिले में प्रसूता के लिए बार बार फोन लगाने पर भी 108 की सुविधा नहीं मिल पाती और ठेले पर लेकर जाने पर डिलीवरी ठेले पर ही हो जाती है और समय पर एम्बुलेंस न आने से नवजात असमय काल के ग्रास में समां जाता है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं कितनी लचर स्थिति में पहुंच चुकी है। 

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता इंजीनियर नवीन कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भी पूछना चाहा है कि प्रधानमंत्री और आपने प्रदेश में मरीजों के इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस की सुविधाएं प्रदान करने की बड़ी बड़ी बाते की थी और महिमा मंडन के लिए प्रचार प्रसार पर करोड़ों रूपये खर्च किये थे, लेकिन कितनी शर्म की बात है कि एयर एम्बुलेंस की तो छोड़िये प्रदेश में मरीजों के लिए 108 भी उपलब्ध नहीं है और आमजन को समय पर एम्बुलेंस भी नहीं मिल पा रही है तो क्या मुख्यमंत्री यह बताने का कष्ट करेंगे की 108 तो छोड़िये अभी तक एयर एम्बुलेंस से कितने गरीब मरीजों को एयर लिफ्ट किया गया है या यह सुविधा मात्र गरीब लोगों के ऊपर लगाए गए गब्बर सिंह टैक्स के बदले प्रदेश के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ही चलाई गई है और प्रदेश में गरीब और मध्यमवर्गीय आमजन इसी प्रकार सीधी जिले के वायरल वीडियो की तर्ज पर एम्बुलेंस का इंतज़ार करते करते ठेले पर प्रसव और नवजात दम  तोड़ते रहेंगे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE