BREAKING NEWS
NEWS : हाईवे पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध यातायात.. <<     KHABAR : गरोठ में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ.. <<     KHABAR : कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़ सकती हैं.. <<     मन्दसौर जिले के पिपलियामंडी में पेयजल की.. <<     देवास में उमड़ा आस्था का सैलाब,चंद्रवंशी.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में जमीनी विवाद ने लिया.. <<     KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<     देवास में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान का.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2024, 6:22 pm
BIG REPORT : नगर पालिका परिषद नीमच की अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने की विकास कार्यों की समीक्षा, बैठक में मौजूद अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोली- प्रस्‍तावित सड़कों का कार्य शीघ्र प्रारम्‍भ करवाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगरपालिका परिषद् नीमच की अध्‍यक्ष स्‍वाति-गौरव चौपड़ा ने मंगलवार, 5 नवंबर को नगरपालिका कार्यालय स्थित नपा कक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा हेतु नपा अधिकारियों की बैठक आहूत की। बैठक में नपाध्‍यक्ष चौपड़ा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कायाकल्‍प अभियान के तहत बनने वाली प्रस्‍तावित सड़कों का कार्य शीघ्र प्रारंभ करवाएं। बैठक में चौपड़ा ने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अधिकारियों को भी सफाई व्‍यवस्‍था में सुधार करने और गंदगी फैलाने वालों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए। 

बैठक में चौपड़ा ने शहर विकास के कार्यों को गति प्रदान करने हेतु अधिकारियों से चर्चा कर आवश्‍यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। बैठक में कार्यालय अधीक्षक कन्‍हैयालाल शर्मा, उपयंत्री अम्‍बालाल मेघवाल, लेखाधिकारी जमनालाल पाटीदार, प्रभारी स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी दिनेश टांक, बगीचा शाखा प्रभारी महावीर जैन, स्‍वच्‍छता निरीक्षक भारतसिंह भारद्वाज व लोक निर्माण शाखा के अब्‍दुल नईम आदि उपस्थित थे।

बैठक में नपाध्‍यक्ष चौपड़ा ने अधिकारियों से कहा कि बारिश के चार महिनों में नियमानुसार सड़कों के डामरीकरण का कार्य नहीं हो पाता है। अब वर्षाकाल बीत चुका है और दीपोत्‍सव भी मनाया जा चुका है, ऐसी स्थिति में मुख्‍यमंत्री अधोसंरचना चतुर्थ चरण के तहत सड़कों के कायाकल्‍प हेतु प्रस्‍तावित कार्य के संबंध में संबंधित ठेकेदार को सूचित कर सड़कों का कार्य शीघ्र प्रारंभ करवाएं। साथ ही सड़कों के डामरीकरण सहित लोक निर्माण संबंधी अन्‍य कार्यों के बारे में भी अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश दिए। बैठक में चौपड़ा ने स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी को स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण को देखते हुए सफाई व्‍यवस्‍था में सुधार करने तथा गंदगी फैलाने वालों के विरूद्ध निरंतर चालानी कार्यवाही करने के बारे में भी निर्देशित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE