BREAKING NEWS
NEWS : हाईवे पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध यातायात.. <<     KHABAR : गरोठ में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ.. <<     KHABAR : कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़ सकती हैं.. <<     मन्दसौर जिले के पिपलियामंडी में पेयजल की.. <<     देवास में उमड़ा आस्था का सैलाब,चंद्रवंशी.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में जमीनी विवाद ने लिया.. <<     KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<     देवास में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान का.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2024, 6:32 pm
KHABAR : जिले की सभी ग्राम पंचायतों में जल चौपाल कल, सभी पंचायतों में बोरी बंधान का निर्माण करवाने के कलेक्‍टर ने दिए विशेष निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आज 6 नवम्‍बर 2024 को जल चौपाल आयोजित की जा रही है। सभी नोडल अधिकारी जल चौपाल में उपस्थित होकर ग्रामीणों से चर्चा कर, जल संरचनाओं के निर्माण के लिए स्‍थल चिन्हित कर सूचीबद्ध करें। साथ ही सभी पंचायतों में नोडल अधिकारी बोरी बधान का निर्माण करवाएं। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय समीक्षा के दौरान दिए गए।

बैठक में एडीएम लक्ष्‍मी गामड़, जिला पंचायत सीईओ अरविंद डामोर, सभी एसडीएम, डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि सभी नोडल अधिकारी आंवटित ग्राम पंचायतों में उपस्थित होकर जल चौपाल का सफल आयोजन सुनिश्चित करें। जल चौपाल में अधिकाधिक ग्रामीणों की सहभागिता के प्रयास भी करें। एडीएम, एसडीएम भी जल चौपाल का निरीक्षण कर, जायजा लेंगे। कलेक्‍टर ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए, कि वे ग्रामीणों को जल चौपाल में प्रेरि‍त कर, एक-एक बोरी बधान का निर्माण अवश्‍य करवाएं।

कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि ग्राम पंचायतों में जल चौपाल के नोडल अधिकारी जल चौपाल आयोजन के साथ ही ग्राम पंचायत का निरीक्षण कर, शासकीय योजनाओं के क्रियान्‍वयन का जायजा ले, निर्माण कार्याे का निरीक्षण करें। ग्रामीणों व किसानों को ड्रीप स्‍प्रींकलर सिंचाई पद्धति अपनाने के लिए प्रेरित करें।

बैठक में सीएम हेल्‍पलाईन की समीक्षा के दौरान निर्देशदिए, कि सीएम हेल्‍पलाईन की शिकायतों को संतुष्‍टीपूर्वक बंद करवाएं। विभाग की रैंक में सुधार लाए, विभागों की रैंक 10 के अंदर ही रहे। उन्‍होंने निर्देश दिए, कि सभी विभाग स्‍पेशल क्‍लोज शिकायतों का एक बार पुनरू परीक्षण कर ले और शिकायतों को संतुष्‍टीपूर्वक बंद कराने का प्रयास करें।

नीमच में स्‍वच्‍छता अभियान चलाए- 
बैठक में कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने न.पा.नीमच के सीएमओ को निर्देश दिए, कि वे सम्‍पूर्ण नीमच शहर में आगामी तीन दिन तक स्‍वच्‍छता एवं साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई करवाएं। इस कार्य में न.पा.का सम्‍पूर्ण अमला जुटे। कलेक्‍टरनेमेडिकल कॉलेज परिसर व आसपास, दशहरा मैदान एवं शा.बा.उ.मा.वि.क्रमांक 2 परिसर पर विशेष रूप से स्‍वच्‍छता कार्य करवाने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE