नीमच। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने गुरुवार को नीमच प्रवास के दौरान टाउन हॉल में “विकसित भारत का अमृत काल दृ सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” विषय पर केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया।
पटेल ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शित योजनाओं, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी आमजन को सरकार की उपलब्धियों से रूबरू कराने का एक प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरुद्ध मारू, नगर पालिका नीमच की सभापति वंदना खंडेलवाल, जिला पंचायत नीमच के पूर्व सदस्य पवन पाटीदार, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष महेन्द्र भटनागर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।