BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2025, 7:14 pm
NEWS : अखिल भारतीय आईपीएससी हॉकी टूर्नामेंट शुरू, सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ कर रहा हैं मेजबानी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय आईपीएससी (इंडियन पब्लिक स्कूल्स कॉन्फ्रेंस) हॉकी टूर्नामेंट (अंडर-14 बालक वर्ग) का उद्घाटन समारोह गुरुवार को सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ में हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया थे। उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव एवं  प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।  
स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी बाबू लाल शिवरान ने बताया कि इस टूर्नामेंट में पंजाब पब्लिक स्कूल, नाभा (पंजाब), मॉडर्न पब्लिक स्कूल, नई दिल्ली, हैदराबाद पब्लिक स्कूल, बेगमपेट (तेलंगाना) एवं सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ सहित कुल चार स्कूलों की टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन समारोह में भाग लेने वाले स्कूलों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरक भाषण से प्रतिभागियों को प्रेरित किया।    
गुरुवार को हुए उद्घाटन मैचों में युवा खिलाडियों द्वारा शपथ ग्रहण समारोह के दौरान निष्पक्ष खेल के प्रति प्रतिबद्धता जताए जाने से माहौल देशभक्ति के उत्साह से भर गया। टूर्नामेंट की शुरुआत रोमांचक मुकाबलों के साथ हुई- सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ ने हैदराबाद पब्लिक स्कूल को 6-0 से हराया, जबकि पंजाब पब्लिक स्कूल ने मॉडर्न पब्लिक स्कूल दिल्ली को 10-0 से हराया। स्कूल के भौतिक विज्ञान के  प्रयोगशाला सहायक गौरव जाखड़ टूर्नामेंट के संयोजक हैं। टूर्नामेंट 27 जून 2025 तक चलेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE