BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2025, 1:14 pm
BIG NEWS : नीमच शहर के ग्वालटोली क्षेत्र में तनाव की स्थिति, स्थानीय रहवासियों ने मुख्य चौराहा पर किया चक्काजाम, विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही दौड़े आला अधिकारी, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के ग्वालटोली क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब स्थानीय रहवासियों ने मुख्य चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। यह विरोध प्रदर्शन नगर पालिका द्वारा दुधारू गायों को पकड़ने की कार्रवाई के खिलाफ किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका कर्मचारी उनकी पालतू गायों को अवैध रूप से पकड़कर ले जाते हैं और उन्हें छुड़ाने के बदले में पैसे की मांग करते हैं। निवासियों का कहना था कि ये गायें गली-मोहल्लों में ही विचरण करती हैं और मुख्य सड़कों पर किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं करतीं। करीब एक घंटे तक चला यह चक्का जाम क्षेत्रीय यातायात को प्रभावित करता रहा। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ को बुलाने की मांग की।

सूचना मिलते ही पुलिस के साथ स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश और नगर पालिका अधिकारी टेकचंद बुनकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनीं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों की समझाइश के बाद प्रदर्शनकारियों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया, जिसके बाद यातायात पुनः सुचारु रूप से चलने लगा। हालाँकि, रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोहराई जाती हैं, तो वे पुनः सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराएंगे।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE