BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2026, 6:20 pm
NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की परिवेदनाएं, सतर्कता समिति के प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई एवं जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में आमजन की परिवेदनाओं तथा समिति में दर्ज विभिन्न प्रकरणों की सुनवाई की गई।


जिला कलक्टर ने सभी मामलों में संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समयावधि में प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


सतर्कता समिति में ग्राम सहनवा के ग्रामीणों द्वारा आराजी संख्या 850 की चरनोट भूमि पर अवैध खनन की शिकायत प्रस्तुत की गई। प्रकरण की सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर ने तहसीलदार को विस्तृत जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित पटवारी को नियमित रूप से स्थल निरीक्षण कर स्थिति पर सतत निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।


बैठक में रावतभाटा निवासी बालीबाई द्वारा नगर पालिका से क्रय किए गए भूखंड संख्या 606 के नामांतरण एवं निर्माण स्वीकृति संबंधी प्रकरण की भी सुनवाई की गई। जिला कलक्टर ने आयुक्त नगर परिषद को मामले की तथ्यात्मक जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।


जिला कलक्टर ने सतर्कता समिति में दर्ज अन्य प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर सभी मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


जनसुनवाई के दौरान मंदिर की भूमि से अतिक्रमण हटाने, शहरी आजीविका विकास निगम के अंतर्गत कराए गए कार्यों का बकाया भुगतान करवाने, सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने, क्लेम राशि दिलाने, आवासीय पट्टा जारी करने तथा खातेदारी भूमि के नामांतरण सहित विभिन्न परिवेदनाओं पर सुनवाई की गई।


जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों से प्रकरणवार जानकारी लेकर प्रत्येक मामले का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विनय पाठक, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) दिनेश धाकड़, अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू-अभिलेख) रामचंद्र खटीक, उपखंड अधिकारी रजनी मीणा, आयुक्त नगर परिषद रविंद्र यादव, पूर्व उपजिला प्रमुख  मिट्ठूलाल जाट सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE