BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2025, 12:56 pm
KHABAR : एसडीएम संतोष तिवारी का अनोखा अंदाज, पीतांबरा पीठ उत्तर गेट पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे लुंगी पहनकर, पढे़ खबर

Share On:-

दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले में शनिवार को एसडीएम संतोष तिवारी का अनोखा अंदाज देखने को मिला। वे शहर के पीतांबरा पीठ उत्तर गेट पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे, लेकिन इस बार उनका पहनावा सबका ध्यान खींच रहा था। एसडीएम साहब लुंगी पहनकर हाथ में माइक लेकर पहुंचे और दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी।उन्होंने माइक से कहा कि “मैं पिछले एक महीने से हर शनिवार दो-दो घंटे खड़े होकर अतिक्रमण हटवा रहा हूं, लेकिन आप लोग बार-बार वही गलती कर रहे हैं। अब अगर नहीं माना तो आपका सामान जब्त कर लिया जाएगा।” एसडीएम का अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग पहले चौंके,लेकिन चेतावनी सुनते ही अतिक्रमण करने वाले दुकानदार तुरंत अपना सामान समेटते नजर आए। बता दें कि बीते दो महीनों से जिला प्रशासन लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा है। बावजूद इसके, दुकानदार प्रशासन के जाते ही फिर से अवैध कब्जा जमा लेते हैं। शक्तिपीठ स्थल पीतांबरा पीठ पर श्रद्धालुओं की आवाजाही में बाधा न हो, इसके लिए प्रशासन लगातार सक्रिय है। एसडीएम का यह अनोखा अंदाज अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल बता दे कि एसडीएम संतोष तिवारी शनिवार के दिन पीतांबरा पीठ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। दर्शन के लिए वह पारंपरिक परिधान सेट और लूंगी में थे। दर्शन के पश्चात उन्होंने मंदिर के बाहर अति क्रमण देखा तो उन्होंने एक बार फिर से अतिक्रमणकारियों को माइक से चेतावनी दी और इस बार सामान जप्त करने की बात कही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE