BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2025, 4:46 pm
KHABAR : नवंबर में क्षत्रिय क्रांति महासम्मेलन होगा, डॉ. शेखावत ने रखीं 10 मांगें, इनमें अग्निवीर योजना खत्म व 20 प्रतिशत आरक्षण शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने रविवार को महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बताया कि नवंबर में क्षत्रिय क्रांति महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। डॉ. शेखावत का देवास आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष इंदलसिंह राणा, राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष संगीता सिंह और प्रदेश महिला अध्यक्ष कीर्ति राजसिंह भी मौजूद रहे।


कार्यक्रम में सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इससे पहले भोपाल चौराहा स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। 10 प्रमुख मांगें रखी जाएंगी। इनमें हरदा प्रकरण में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई, 20 प्रतिशत आर्थिक आरक्षण और अग्निवीर योजना समाप्त कर स्थाई भर्ती की मांग शामिल है।


अन्य मांगों में गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा, जनसंख्या अनुपात में सत्ता में भागीदारी और किसानों की फसलों पर एमएसपी कानून शामिल हैं। साथ ही मठ-मंदिरों की जमीन पुजारियों को वापस करने की मांग भी रखी जाएगी।


डॉ. शेखावत ने कहा कि क्षत्रिय समाज के सम्मान, युवाओं के भविष्य, किसानों की समस्याओं और धर्म-संस्कृति की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाना जरूरी है। उन्होंने सभी समाज के लोगों से महासम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE