BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2025, 4:40 pm
KHABAR : श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की नीमच जिला इकाई ने किया रोटरी हॉल में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की नीमच जिला इकाई ने आज रोटरी हॉल में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। यह समारोह उन जांबाज़ युवाओं के सम्मान में था, जिन्होंने भारतपुरा से सुवासरा और फिर पहलगाम तक निकाली गई ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में भाग लिया था।
यह तिरंगा यात्रा दो चरणों में पूरी हुई। 13 अगस्त को यात्रा भरतपुर से सुवासरा के लिए रवाना हुई थी। इसके बाद, 16 अगस्त को विनय जांगिड़ के नेतृत्व में लगभग 150 युवाओं ने पहलगाम में तिरंगा फहराकर अदम्य साहस का परिचय दिया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य ष्अखंड भारतष् का संकल्प हर घर तक पहुँचाना था। इस अद्वितीय साहस और राष्ट्रप्रेम के लिए निकाली गई तिरंगा यात्रा को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है, जो न केवल संगठन, बल्कि पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है। सम्मान समारोह में राष्ट्रीय और राज्य स्तर के पदाधिकारियों ने युवाओं का सम्मान किया। 
इस मौके पर ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी से माहौल पूरी तरह देशभक्तिमय हो गया था। कार्यक्रम की शुरुआत आराध्य देव भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के साथ हुई।मंच पर वन पर्यावरण जलवायु मंत्रालय के सदस्य विनय जांगिड़, प्रदेश अध्यक्ष अरविंद मेवाड़ा, सुदर्शन विश्वकर्मा, राजेश शर्मा, शंभू प्रसाद शर्मा, महेश कारला, राजेश किंजा और सुरेश शर्मा जैसे गणमान्य लोग मौजूद थे। संगठन के पदाधिकारियों और अन्य सामाजिक संस्थाओं ने इन युवा राष्ट्रभक्तों को सम्मानित कर उनके जोश और जज्बे को सलाम किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE