BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2025, 12:23 pm
BIG NEWS : महाकाल के दर पर बॉलीवुड के सितारे, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर ने भगवान महाकालेश्वर के किए दर्शन, फिल्म परम सुंदरी की रिलीज से पहले लिया आशीर्वाद, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचे। जहां दोनों ने महाकाल मंदिर के दर्शन किए। नंदी हॉल में बैठकर पूजा-अर्चना की और गर्भगृह के द्वार की देहरी पर माथा टेककर भगवान से आशीर्वाद मांगा।


शनिवार को बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री जाह्नवी उज्जैन पहुंचे। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु ने स्वागत किया। पुजारी राजेश शर्मा और दिनेश त्रिवेदी ने परंपरागत तरीके से पूजा कराई। इस दौरान दोनों भक्ति में लीन दिखाई दिए।


संध्या आरती के समय जाह्नवी कपूर ने नंदी के कानों में अपनी मनोकामना की। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि महाकाल दर्शन से उन्हें नई ऊर्जा मिली है, जबकि जान्हवी ने इसे एक आध्यात्मिक अनुभव बताया। दोनों सेलिब्रेटी ने मंदिर परिसर में अपने फैंस के साथ सेल्फी भी ली।


आपको बता दें कि अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म ‘परम सुंदरी’ के प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। वे टीम के साथ अलग-अलग शहरों में जाकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। दोनों ने आगामी फिल्म की सफलता के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना की। फिल्म ‘परम सुंदरी’ 29 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह मूवी एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें पहली बार दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर नजर आएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE