BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 23, 2025, 5:23 pm
KHABAR : चार दिवसीय भादवी बीज मेले का ध्वज निशाना यात्रा के साथ शुभारंभ, शैक्षिक संस्थानों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, बड़ी संख्या में पहुंच रहे भक्त, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानियां महाराज। रामदेव मंदिर परिसर में शुक्रवार को ध्वज एवं निशान यात्रा के साथ चार दिवसीय भादवी बीज मेले का शुभारंभ हुआ। यह मेला 22 से 25 अगस्त तक नगर परिषद सरवानियां महाराज के बैनर तले आयोजित किया जा रहा है। नगर परिषद अध्यक्ष रुपेन्द्र सिंह जैन, मेला समिति अध्यक्ष सूरज खटीक, सीएमओ अब्दुल रऊफ खान ने बताया कि आयोजन बाबा रामदेव जन्मोत्सव के अवसर पर किया गया है। इसमें नगर परिषद उपाध्यक्ष रामलाल राठौर, पार्षदगण, प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पुलिस प्रशासन और परिषद कर्मचारी सक्रिय सहयोग दे रहे हैं।

शुभारंभ अवसर पर नगर परिषद भवन से कलश यात्रा, ध्वज और बैंड-बाजों के साथ यात्रा निकली, जो बाबा रामदेव मंदिर पहुंची। यहां ध्वजा पूजा-अर्चना के बाद कथा का आयोजन किया गया। शनिवार को शैक्षिक संस्थाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रविवार रात को भीलवाड़ा के प्रसिद्ध भजन गायक पूरन गुर्जर की भजन संध्या एवं आरजे-35 कॉमेडी किंग का हास्य कार्यक्रम होगा। समापन 25 अगस्त, सोमवार को कपासन के भजन गायक भेरूलाल बारेगामा और बड़ी सादड़ी के शायरी किंग लक्ष्मण बापू की भजन संध्या से होगा।

विशेष महत्व-
रुणिचा के बाद सरवानियां महाराज का बाबा रामदेव मंदिर देश का दूसरा प्रमुख स्थान है, जहां स्वयं लोकदेवता बाबा रामदेव ने भक्त के साथ समाधि ली थी। यहां से भेजा गया ध्वज आज भी रुणिचा से वापस आता है। मेले को देखते हुए मंदिर क्षेत्र में सीसी रोड सहित कई विकास कार्य किए गए हैं। बड़ी संख्या में भक्त मेले में शामिल हो रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE