BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 23, 2025, 8:20 pm
KHABAR : हरनावदा-चीताखेड़ा झील में स्थित रुणिजा के नाथ बाबा रामदेव का 73वां भव्य मेला कल से, तैयारियां हुई पूरी, भक्तों का लगेगा तांता, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। ग्राम पंचायत चीताखेड़ा अंतर्गत हरनावदा-चीताखेड़ा झील में स्थित रुणिजा के नाथ पीरों के पीर बाबा रामदेव के अलौकिक मंदिर पर 73वां भव्य मेला रविवार, 24 अगस्त से प्रारंभ होगा। मेले में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

मेला समिति अध्यक्ष नागेश्वर जावरिया एवं उपाध्यक्ष भगत मांगरिया ने बताया कि बाबा रामदेव के दिव्य दर्शन से श्रद्धालुओं की मुरादें पूरी होती हैं। यही कारण है कि प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। मेले में दुकानदारों ने दुकानें सजाना शुरू कर दी हैं और दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

मेला स्थल को विद्युत सज्जा से जगमगाया गया है। संगीतमय भजन संध्या का आयोजन रात 8 बजे से होगा, जिसमें भजन मंडलियां बाबा रामदेव के भजन-कीर्तन प्रस्तुत करेंगी। भक्त निशान (ध्वजा) लेकर स्वदेशी वाद्ययंत्रों के साथ बाबा की चौखट पर मत्था टेकेंगे।

रतलाम, मंदसौर, नीमच, निंबाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ सहित विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मेला समिति अपनी पूरी टीम के साथ व्यवस्थाओं में जुटी हुई है। समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर बाबा रामदेव के दिव्य दर्शन करें और मेले को सफल बनाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE