BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 23, 2025, 10:59 am
KHABAR : चीताखेड़ा एवं हरनावदा गांव की सीमा पर स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर में होगा भादवा सुदी बीज से तीन दिवसीय भव्य मेले का आयोजन, दुकानदारों को किया प्लॉटों का आवंटन, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। चीताखेड़ा एवं हरनावदा गांव की सीमा पर स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर में बाबा रामदेव मेला समिति के तत्वावधान में भादवा सुदी बीज से तीन दिवसीय भव्य मेले का आयोजन 24 अगस्त से 26 अगस्त 2025 तक किया जाएगा।

मेले में लगने वाली दुकानों के लिए दुकानदारों को शनिवार, 23 अगस्त को प्रातः 10 बजे से प्लॉट (भूखंड) वितरण किया गया।

समिति अध्यक्ष नागेश्वर जावरिया, सचिव शांतिलाल जैन एवं उपाध्यक्ष भगत मांगरिया ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि लोकदेवता पीरों के पीर रामा पीर रुणीजा के नाथ बाबा रामदेव जी के मंदिर पर पिछले 72 वर्षों से यह तीन दिवसीय भव्य मेला आयोजित होता आ रहा है। इस बार 73वां मेला आयोजित किया जा रहा है।

समिति ने बताया कि मेले की लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। साथ ही मंदिर का निर्माण कार्य भी पुनः आरंभ किया गया है। पिछले वर्ष रुका हुआ निर्माण अब दानदाताओं के सहयोग से फिर से गति पकड़ चुका है। मंदिर की छत एवं फर्श का कार्य पूर्ण हो चुका है।

समिति अध्यक्ष जावरिया ने क्षेत्रवासियों एवं धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में मेला स्थल पर पहुंचकर बाबा रामदेव जी के दिव्य दर्शन करने और मेले को सफल बनाने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE