BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<     VIDEO NEWS : फसल खराब होने पर 72 घंटे में करें क्लेम,.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 23, 2025, 2:01 pm
BIG NEWS : 16 साल की नाबालिग और मौसी की ननद का लड़का, जब छात्रा निकली कपड़े खरीदने मार्कट तो रास्ते में मिले बलदेव और आनंद फिर जैसे ही स्कूटी पर बिठाकर ले गए जंगल तो दोस्तों के साथ मिल के किया घिनौना काम, अब खाकी जुटी जॉच में, पढे़ खबर  

Share On:-

दतिया। 16 साल की छात्रा ने शुक्रवार रात सिविल लाइन थाने में गैंगरेप का केस दर्ज कराया है। नाबालिग ने जो रिपोर्ट लिखाई है उसके मुताबिक 5 युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार सुबह कपड़े खरीदने दतिया आई थी। इसी दौरान उसे मौसी की ननद का लड़का बलदेव (बदला हुआ नाम) और उसका दोस्त आनंद (बदला हुआ नाम) मिला। दोनों उसे स्कूटी से उड़नू की टोरिया इलाके के जंगल ले गए।

तीन युवक पहले से मौजूद, वहीं हुआ गैंगरेप
युवती के मुताबिक जंगल में तीन युवक- करण, हरगोबिंद पाल और पंकज पहले से मौजूद थे। छात्रा के मुताबिक तीनों ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया, इसके बाद बलदेव और आनंद ने भी धमकी देकर उसके साथ गलत काम किया।

वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी
पीड़िता ने बताया कि एक युवक ने इस दौरान वीडियो बनाया। बाद में आरोपियों ने कहा कि अगर शिकायत की तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। घटना के बाद पीड़ित छात्रा अपने पिता, मां और मौसी के साथ थाने पहुंची। पूरी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर गंभीर धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है।

दतिया एसडीओपी आकांक्षा जैन ने बताया कि एक आरोपी हरगोबिंद पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE